Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

खीर भवानी मेले में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति शांति का माहौल दर्शाती है: भाजपा

तुलमुल्ला (जम्मू-कश्मीर), 22 जून (भाजपा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू-कश्मीर इकाई ने सोमवार को कहा कि गांदरबल जिले में आयोजित वार्षिक खीर भवानी मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी इस बात का संकेत है कि केंद्र शासित प्रदेश में शांति का वातावरण है।

देश के विभिन्न हिस्सों से सैकड़ों कश्मीरी पंडित यहां मध्य कश्मीर जिले में स्थित रग्न्या देवी मंदिर में वार्षिक खीर भवानी मेले में शामिल हुए।

भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष सत शर्मा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ हर धर्म के लोग यहां मौजूद हैं, हर राजनीतिक दल के लोग यहां हैं। वे श्रद्धालुओं की सेवा कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है और यह इस बात का संकेत है कि जम्मू-कश्मीर, विशेषकर कश्मीर घाटी में शांति का माहौल हैं।’’

शर्मा ने मंदिर में पूजा-अर्चना की।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने प्रार्थना की कि जो स्थिति (संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटने के बाद) बेहतर हुई है, वह आगे भी बनी रहे और माता का आशीर्वाद जम्मू-कश्मीर और भारत पर बना रहे। हमने यह भी प्रार्थना की कि माता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लंबी आयु दें, ताकि जब भारत विकसित देशों की श्रेणी में अग्रणी बने, तब भी वे देश का नेतृत्व कर रहे हों।’’

भाषा शोभना मनीषा

मनीषा