Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई पर कुल्हाड़ी से हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पटना, 22 जून (भाषा) अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई पर बिहार के गोपालगंज जिले स्थित उनके पैतृक गांव में भूमि विवाद को लेकर कुल्हाड़ी से हमला किया गया जिसमें वह घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना रविवार देर शाम जिले के बरौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अभिनेता के पैतृक गांव बेलसंड में हुई।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) सुधांशु कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘पीड़ित पर गांव में भूमि विवाद के दौरान कुल्हाड़ी से हमला किया गया।’’

उन्होंने बताया कि हमले में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी को रविवार देर रात गोपालगंज के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना के एक अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाषा कैलाश धीरज

धीरज