Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

उप्र : इटावा में पत्नी के मायके जाने से अवसादग्रस्त पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

इटावा (उप्र), 22 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के बकेवर थाना अंतर्गत वंसियापुर गांव में पत्नी के मायके चले जाने के कारण अवसादग्रस्त एक युवक ने सोमवार सुबह कथित तौर पर पेड़ से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों ने सुबह में जब खेत में एक पेड़ से शव लटका देखा तो पुलिस और परिजनों को इसकी सूचना दी।

थाना प्रभारी विपिन कुमार मलिक ने बताया कि सुदेश सिंह (25) का पत्नी लक्ष्मी से विवाद हो गया था और चार महीने पहले वह (लक्ष्मी) अपने ढाई साल के बेटे को लेकर मायके चली गई थी।

मलिक ने बताया कि फोन पर बातचीत के दौरान सुदेश ने पत्नी से वापस आने का बार-बार अनुरोध किया, लेकिन लक्ष्मी नहीं लौटी, जिसके कारण वह (सुदेश) अवसाद में था।

उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह गांव के बाहर खेत में एक पेड़ से सुदेश का शव दुपट्टे के फंदे से लटका मिला।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं आनन्द सुरेश

सुरेश