Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

अनन्या पांडे ने दर्शकों से सिनेमाघरों में तरह-तरह की फिल्में देखने की अपील की

मुंबई, 22 जून (भाषा) अभिनेत्री अनन्या पांडे ने दर्शकों से सिनेमाघरों में अलग-अलग तरह की फिल्में देखने का आग्रह किया। अभिनेत्री का मानना है कि बड़े पर्दे का अनुभव किसी भी चीज़ से बदला नहीं जा सकता।

अभिनेत्री अनन्या पांडे की पिछली दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर व्यावसायिक रूप से सफल नहीं रहीं। इनमें एक रोमांस-ड्रामा 'चांद मेरा दिल' और एक रोमांटिक-कॉमेडी 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' हैं।

खुद को बड़ी सिनेमा प्रेमी बताते हुए पांडे ने कहा कि वह बड़े पर्दे पर अलग-अलग तरह की फिल्में देखना पसंद करती हैं।

अभिनेत्री ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा, “मुझे सिनेमा हॉल में जाकर हर तरह की फिल्म देखना बहुत पसंद है और अगर मैं लोगों से कुछ कहना चाहूं तो वह यह होगा कि बस सिनेमाघर में जाकर फिल्म देखो। इससे बेहतर कुछ नहीं है। बैठकर पॉपकॉर्न खाने, कोई पेय पीने और ढाई घंटे तक उस अनुभव को जीने जैसा कुछ भी नहीं है। मैं लोगों से सिनेमाघरों में जाने की अपील करूंगी।”

अभिनेत्री अमेज़न इंडिया के “ब्यूटीवर्स” नामक आयोजन से इतर बातचीत कर रही थीं।

यह आयोजन पिछले सप्ताह यहां हुआ था, जिसमें पांडे के अलावा शिल्पा शेट्टी, सोनाक्षी सिन्हा, करिश्मा कपूर, जैकलीन फर्नांडीज, मीरा कपूर, उर्फी जावेद और महीप कपूर सहित कई सेलेब्रिटी शामिल हुए थे।

भाषा तान्या वैभव

वैभव