Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

जम्मू में सैन्यकर्मी ने आत्महत्या की

जम्मू, 22 जून (भाषा) जम्मू के बाहरी इलाके में एक कैंप में सोमवार तड़के एक सैन्यकर्मी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, लांस नायक अभिजीत नंदन जम्मू के बाहरी इलाके में स्थित नगरोटा कैंप में अपने कमरे में फंदे से लटके पाए गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

अधिकारियों ने बताया कि सैन्यकर्मी ने यह कदम क्यों उठाया, यह पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।

भाषा आशीष दिलीप

दिलीप