Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

दिल्ली में सड़क हादसे में बाइक टैक्सी पर सवार महिला की मौत

नयी दिल्ली, 22 जून (भाषा) दिल्ली के शाहदरा फ्लाईओवर पर बाइक टैक्सी के फिसल जाने से 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान करावल नगर निवासी नीलम के तौर पर हुई है। हादसे के वक्त वह झिलमिल जा रही थी और बाइक टैक्सी पर पीछे बैठी थी।

उन्होंने कहा कि उन्हें जीटीबी अस्पताल से घायल हालत में महिला के भर्ती होने की सूचना मिली थी।

पूछताछ के दौरान पता चला कि नीलम ने अपने कार्यस्थल तक जाने के लिए बाइक टैक्सी की सेवा ली थी।

अधिकारी ने बताया कि दोपहिया वाहन शाहदरा फ्लाईओवर पर कथित तौर पर फिसल गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

अधिकारी ने कहा कि उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे पकड़ लिया गया है। उसकी पहचान धर्मवीर के रूप में हुई है।

पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है।

भाषा नोमान नोमान मनीषा

मनीषा