Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

पश्चिमी दिल्ली में नाले पर बने अवैध निर्माणों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई

नयी दिल्ली, 22 जून (भाषा) दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में सोमवार को एक बड़ा अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया। मानसून की तैयारियों के तहत की गई इस कार्रवाई में एक नाले पर कथित रूप से बनाए गए अवैध ढांचों को ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

निकाय प्राधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन करके अवैध रूप से बनाई गई इमारतों, अस्थायी घरों और झुग्गियों को हटाने के लिए बुलडोजर लगाये जिन्हें कथित तौर पर स्थायी संरचनाओं में बदल दिया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अवैध निर्माणों और झुग्गियों को इसलिए हटाया जा रहा था क्योंकि वे क्षेत्र की जल निकासी प्रणाली में बाधा डाल रहे हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘ये ढांचे नाले के ऊपर बनाए गए थे और क्षेत्र में जलभराव का एक बड़ा कारण थे।’’

उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में अनधिकृत निर्माणों को पूरी तरह हटाना है।

स्थानीय निकाय के अनुसार, इस तोड़फोड़ अभियान का मुख्य उद्देश्य मानसून के मौसम के दौरान जलभराव की समस्या को दूर करना है।

भाषा खारी मनीषा अमित

अमित