Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

तीन भारतीय डच लेडीज ओपन में शीर्ष पांच में

एमनेस (नीदरलैंड), 22 जून (भाषा) भारतीय महिला गोल्फरों ने लेडीज यूरोपीय टूर पर अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में से एक किया जब दीक्षा डागर, अवनि प्रशांत और प्रणवी उर्स डच लेडीज ओपन में शीर्ष पांच में जगह बनाने में सफल रहीं।

दीक्षा और अवनि आठ अंडर 208 के कुल स्कोर से संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं जबकि प्रणवी ने सात अंडर के कुल स्कोर से संयुक्त रूप से पांचवां स्थान हासिल किया।

दीक्षा मौजूदा सत्र में चौथी बार शीर्ष 10 में जगह बनाने में सफल रहीं जबकि अवनि ने लगातार दूसरे टूर्नामेंट में शीर्ष पांच में जगह बनाई। प्रणवी मौजूदा वर्ष में पहली बार शीर्ष पांच में शामिल रहीं।

अवनि नौ अंडर के स्कोर से ओंचसिया उतामा के साथ प्ले ऑफ की दौड़ में शामिल थीं लेकिन 17वें होल में बोगी के कारण आठ अंडर के स्कोर पर आ गईं।

उतामा ने प्ले ऑफ में नॉर्वे की डोर्थिया फोरब्रिड को पछाड़कर खिताब जीता।

भाषा सुधीर मोना

मोना