Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

पीएफआरडीए ने पेंशन शिकायत निवारण में बदलाव के लिए एआई-सक्षम मंच किया पेश

नयी दिल्ली, 22 जून (भाषा) पेंशन कोष विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने अपने अंशधारकों के लिए एआई-सक्षम शिकायत निवारण मंच पेश किया है। इससे पेंशन सेवाएं अधिक समावेशी और सुलभ बनेंगी।

बयान के अनुसार, ‘पीएफआरडीए पेंशन सहायक’ मंच विभिन्न पेंशन सेवा संपर्क बिंदुओं को एकीकृत डिजिटल परिवेश में जोड़ता है। यह नागरिक-केंद्रित सेवाओं तथा क्षेत्र में डिजिटल बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

बयान में कहा गया कि इस मंच पर ‘भाषिणी’ के साथ एकीकरण के माध्यम से 22 भारतीय भाषाओं में सेवाएं उपलब्ध हैं। ग्राहक अपनी पसंदीदा भाषा में उत्तर प्राप्त कर सकते हैं और ऑडियो-आधारित संचार का भी उपयोग कर सकते हैं।

भाषा निहारिका अजय

अजय