Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

नेपाल में दो भारतीय गिरफ्तार, ब्राउन शुगर बरामद

काठमांडू, 22 जून (भाषा) नेपाल पुलिस ने मधेस प्रदेश में दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार कर उनके पास से ब्राउन शुगर बरामद की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नेपाल पुलिस के मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो ने रविवार शाम रंजीत कुमार पासवान (28) और 17 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार किया। दोनों बिहार के मधुबनी जिले के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, उन्हें सिराहा जिले के लकड़ीगोठ क्षेत्र से पकड़ा गया।

पुलिस की ओर से जारी बयान के अनुसार, उनके कब्जे से 92.3 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई।

बयान में कहा गया कि जब दोनों ने पथराव करते हुए भारत-नेपाल सीमा की ओर भागने का प्रयास किया तब पुलिस ने उन पर गोली चलाई। पुलिस कार्रवाई में रंजीत कुमार पासवान गोली लगने से घायल हो गया।

इस घटना में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। घायल भारतीय नागरिक और पुलिसकर्मी दोनों को सिराहा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नेपाल पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है।

भाषा शोभना मनीषा

मनीषा