Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

तेलंगाना में तेज रफ्तार लॉरी की टक्कर से जिला परिवहन अधिकारी की मौत

हैदराबाद, 21 जून (भाषा) तेलंगाना के जयशंकर भूपालपल्ली जिले में सोमवार को कोयले से लदे हुए तेज रफ्तार लॉरी की टक्कर से एक जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना चेलपुर स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के पास सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई, जब लगभग 55 वर्षीय डीटीओ वेंकन्ना जब्त किए गए एक हार्वेस्टर वाहन को आरटीओ कार्यालय परिसर के भीतर प्रवेश दिलाने के लिए सड़क पर वाहनों की आवाजाही को रोकने का प्रयास कर रहे थे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस दौरान ट्रक चालक ने कथित तौर पर वाहन को बहुत तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए डीटीओ को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए शव को जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

राज्य के परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि इस दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

मंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार कर्तव्य निभाते हुए जान गंवाने वाले वेंकन्ना के परिवार के साथ खड़ी रहेगी।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में शामिल लॉरी को जब्त कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, वाहन चालक शराब के नशे में नहीं था।

भाषा प्रचेता रंजन

रंजन