Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

दिल्ली में सीआईएसएफ के नए मुख्यालय की आधारशिला रखी गई

नयी दिल्ली, 22 जून (भाषा) केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय औद्यौगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के नए मुख्यालय भवन की आधारशिला रखी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि सीआईएसएफ के लिए यह नया भवन लोधी रोड स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में मौजूदा मुख्यालय भवन के निकट बनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह भवन 0.66 एकड़ भूमि पर लगभग 75.78 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया जाएगा। इसका निर्माण कार्य मई 2028 तक पूरा होने की उम्मीद है।

कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हैदराबाद में सीआईएसएफ की दो नई इमारतों तथा तमिलनाडु के शिवगंगा में एक नई इमारत का उद्घाटन भी किया।

भाषा रंजन वैभव

वैभव