Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर ने विवाह पूर्व समारोहों की शुरुआत की

नयी दिल्ली, 22 जून (भाषा) अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन और उद्यमी अंशुला कपूर ने पटकथा लेखक एवं निर्देशक रोहन ठक्कर से अपने विवाह से पहले के समारोहों की शुरुआत कर दी है।

फिल्म निर्माता बोनी कपूर और दिवंगत मोना शौरी कपूर की बेटी अंशुला कपूर ने 21 जून को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर समारोह की तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में वह सुनहरे रंग के लहंगे में नजर आईं। रोहन ने मैरून रंग की शेरवानी पहनी हुई थी।

इस कार्यक्रम में अर्जुन, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर और शनाया कपूर समेत कई लोग शामिल हुए।

अंशुला और रोहन ने कई साल की दोस्ती के बाद अक्टूबर 2025 में सगाई कर ली थी। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी सगाई की घोषणा की थी।

दोनों की शादी छह जुलाई को होगी।

भाषा तान्या वैभव

वैभव