Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

महाराष्ट्र विधानमंडल में चेहरा पहचान प्रणाली से मिलेगा प्रवेश

मुंबई, 22 जून (भाषा) महाराष्ट्र विधानमंडल परिसर में प्रवेश मंगलवार से चेहरा पहचान प्रणाली (फेस रिकग्निशन सिस्टम) के जरिए होगा। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

उन्होंने प्रणाली में पंजीकरण में परेशानी का सामना कर रहे पत्रकारों, अधिकारियों और कर्मचारियों को एक दिन की छूट भी दी है।

विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने सदन में कहा कि चेहरा पहचान प्रणाली को लागू करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

उन्होंने कहा, 'इसलिए, यह निर्णय लिया गया है कि विधान भवन में प्रवेश चेहरा पहचान प्रणाली के माध्यम से ही होगा। अब तक अधिकांश विधायकों का पंजीकरण पूरा हो चुका है और उनका प्रवेश सुचारू रूप से हो रहा है।'

नार्वेकर ने कहा कि तकनीकी दिक्कतों के कारण कुछ पत्रकार, अधिकारी और कर्मचारी इस प्रणाली में अपना पंजीकरण पूरा नहीं कर पाए, इसलिए उन्हें आज छूट दी गई है और पहचान पत्रों के आधार पर प्रवेश की अनुमति दी गई है।

उन्होंने कहा कि मंगलवार से विधानमंडल परिसर में प्रवेश केवल इसी प्रणाली के माध्यम से ही दिया जाएगा।

भाषा प्रचेता वैभव

वैभव