Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

ग्रेटर नोएडा की कंपनी में काम के दौरान घायल हुए कर्मचारी की अस्पताल में मौत

नोएडा, 22 जून (भाषा) ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-1 थाना क्षेत्र स्थित एक कंपनी में काम के दौरान घायल हुए 24 वर्षीय कर्मचारी की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ईकोटेक-1 थाना प्रभारी अरविंद वर्मा ने बताया कि जिम्स अस्पताल से प्राप्त सूचना के अनुसार ईकोटेक-1 एक्सटेंशन क्षेत्र की एक कंपनी में कार्य के दौरान एक कर्मचारी घायल हो गया था।

उन्होंने बताया कि घायल की पहचान बुलंदशहर जिले के चोला थाना क्षेत्र के निठारी गांव के निवासी आसिफ (24) के रूप में हुई है।

वर्मा ने कहा कि घटना के बाद कंपनी प्रबंधन और सहकर्मियों ने उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

वर्मा ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

भाषा सं मनीषा तान्या

मनीषा