Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

मप्र के छिंदवाड़ा में ट्रक और वैन की टक्कर में चार लोगों की मौत, सात घायल

छिंदवाड़ा, 22 जून (भाषा) मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में सोमवार को मजदूरों से भरी एक पिकअप वैन को ट्रक की टक्कर लगने से चार लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर तामरी गांव के पास छिंदवाड़ा-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई।

लावाघोघरी थाना प्रभारी आफताब खान ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात से आठ लोग घायल हुए हैं।

उन्होंने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस उपाधीक्षक रामेश्वर चौबे ने कहा कि वह घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

भाषा सं दिमो मनीषा

मनीषा