Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री, बारिश के आसार

नयी दिल्ली, 22 जून (भाषा) दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला में सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

शहर के मौसम केंद्रों में पालम में सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद रिज में 24.6 डिग्री सेल्सियस और आया नगर में 25.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं, लोधी रोड केंद्र पर न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार सुबह 8:30 बजे तक दिल्ली के किसी भी प्रमुख मौसम केंद्र में बारिश दर्ज नहीं की गई थी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई। शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 206 रिकॉर्ड किया गया।

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। साथ ही, शहर के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का भी अनुमान है।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा