Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

फिलीपीन के स्कूल में गोलीबारी में तीन विद्यार्थियों की मौत

मनीला, 22 जून (एपी) मध्य फिलीपीन के एक स्कूल में सोमवार को दो लोगों ने अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें तीन विद्यार्थियों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए संदिग्धों में से एक उसी ‘सन जोस नेशनल हाई स्कूल’ का छात्र है, जहां यह गोलीबारी हुई। यह स्कूल तक्लोबन शहर में स्थित है।

जांचकर्ता स्कूल में इस गोलीबारी की घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। इस बीच, सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा करने के लिए स्कूल परिसर व आसपास के इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

एपी

खारी वैभव

वैभव