Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी

मुंबई, 22 जून (भाषा) कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुझानों से सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई।

विदेशी निवेशकों के पूंजी प्रवाह और रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा एचडीएफसी बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के शेयर में खरीदारी ने भी निवेशकों की धारणाओं को मजबूत किया।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 407.12 अंक चढ़कर 77,210.02 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 114.75 अंक की तेजी के साथ 24,129.95 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और एचसीएल टेक के शेयर लाभ में रहे।

वहीं टाइटन, इंटरग्लोब एविएशन, अदाणी पोर्ट्स और आईटीसी के शेयर नुकसान में रहे।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और चीन का एसएसई कम्पोजिट बढ़त में रहे, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को ‘जूनटीन्थ’ अवकाश के कारण बंद थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79.36 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को शुद्ध लिवाल रहे थे और उन्होंने 4,859.07 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

सेंसेक्स शुक्रवार को 607.08 अंक और निफ्टी 154.90 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

भाषा निहारिका

निहारिका