Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

रुपया शुरुआती कारोबार में नौ पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.42 पर

मुंबई, 22 जून (भाषा) रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में नौ पैसे कमजोर होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.42 पर रहा। विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती से घरेलू मुद्रा पर दबाव है।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपये में उतार-चढ़ाव बना रहा। स्थिर ऋण एवं जमा प्रवाह ने घरेलू मुद्रा को सहारा दिया, जबकि पश्चिम एशिया की अनिश्चित स्थिति तथा मजबूत डॉलर ने इसे दबाव में डाला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 94.42 प्रति डॉलर पर खुला जो पिछले भाव से नौ पैसे की गिरावट दर्शाता है। हालांकि, शुरुआती कारोबार में यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.24 के स्तर तक भी पहुंचा।

रुपया शुक्रवार को सात पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.33 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 100.87 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 407.12 अंक चढ़कर 77,210.02 अंक पर जबकि निफ्टी 114.75 अंक की बढ़त के साथ 24,129.95 अंक पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को शुद्ध लिवाल रहे थे और उन्होंने 4,859.07 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

भाषा निहारिका

निहारिका