Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

शामली में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा सवार एक युवक की मौत

मुजफ्फरनगर (उप्र), 22 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के शामली जिले के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन बच्चों समेत छह अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार रविवार रात हुए हादसे में मृतक की पहचान सुशील कुमार (35) के रूप में हुई है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) बिजेंद्र सिंह के अनुसार, मृतक सुशील कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन और उसके ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

भाषा सं आनन्द

रंजन

रंजन