Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

गोरखपुर में किशोर ने सोते समय भाई, भाभी और तीन साल के भतीजे की धारदार हथियार से हत्या की

(मरने वालों की उम्र की जानकारी देते हुये)

गोरखपुर (भाषा), 22 जून (भाषा) गोरखपुर जिले के बलुआ गांव में सोमवार तड़के 16 साल के एक किशोर ने कथित तौर पर धारदार हथियार से अपने बड़े भाई, भाभी और तीन साल के भतीजे की सोते समय हत्या कर दी। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी ।

पुलिस के मुताबिक यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर बांसगांव थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में सुबह लगभग तीन बजे हुई।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अमित गुप्ता (35), उनकी पत्नी रंजना गुप्ता (32) और उनके बेटे रेयांश गुप्ता (3) के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) दिनेश पुरी के अनुसार, वारदात के समय अमित, रंजना और रेयांश एक ही कमरे में सो रहे थे, तभी किशोर ने धारदार हथियार से तीनों पर हमला कर दिया।

पुरी ने बताया कि घटना के समय आरोपी के माता-पिता दूसरे कमरे में थे।

पुलिस ने बताया कि चीख सुनकर पिता दौड़कर कमरे में पहुंचे, जहां तीनों खून से लथपथ पड़े थे। उन्होंने अपने छोटे बेटे को हथियार के साथ कमरे से बाहर निकलते देखा। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को बताया और पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर एसएसपी और एसपी समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि किशोर को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि वह पहली मंजिल पर बने कमरे में बैठा था, और उसके पास से खून से सना वह धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया जिसका इस्तेमाल उसने हत्या में किया था।

पुलिस के अनुसार मृतक के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, इस वारदात के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि, शुरुआती जांच में परिवार द्वारा चलाई जा रही दुकान से जुड़ा विवाद हमले की वजह हो सकता है। मामले की जांच जारी है।

भाषा सं आनन्द रंजन

रंजन

रंजन

रंजन