Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

सालाह के गोल से मिस्र ने न्यूजीलैंड को हराकर विश्व कप में पहली जीत दर्ज की

वैंकूवर, 22 जून (एपी) स्टार स्ट्राइकर मोहम्मद सालाह ने सही समय पर अपना जलवा दिखाया और निर्णायक गोल किया जिससे मिस्र ने रविवार को यहां न्यूजीलैंड को 3-1 से हराकर विश्व कप फुटबॉल में अपनी पहली जीत दर्ज की।

सालाह ने 67वें मिनट में अपना 68वां अंतरराष्ट्रीय गोल करने के बाद मुट्ठी हवा में लहराकर जश्न मनाया, जिसके बाद उनके साथियों ने उन्हें घेर लिया। बीसी प्लेस वैंकूवर में खचाखच भरे स्टेडियम में लाल रंग की जर्सी पहने मिस्र के प्रशंसक इससे रोमांचित हो गए।

जब 85वें मिनट में सालाह की जगह दूसरे खिलाड़ी को उतारा गया किया गया तो दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया।

इस जीत के साथ मिस्र ग्रुप जी में शीर्ष पर पहुंच गया है, लेकिन अभी तक नॉकआउट राउंड में उसकी जगह पक्की नहीं हुई है। मिस्र को शुक्रवार को सिएटल में ईरान के खिलाफ निर्णायक मैच खेलना है, जिसमें उसे आगे बढ़ने के लिए कम से कम ड्रॉ जरूरत होगी।

मिस्र चार साल पहले कतर में हुए विश्व कप में नहीं खेल पाया था। वह चौथी बार विश्व कप में भाग ले रहा है। सालाह ने 2018 में रूस में खेले गए विश्व कप में दो गोल किए थे।

न्यूजीलैंड ने पहले बढ़त हासिल की लेकिन वह इसे बरकरार नहीं रख पाया। फिन सुरमन ने 15वें मिनट में टिम पेन की कॉर्नर किक पर हेडर से गोल करके न्यूजीलैंड को बढ़त दिलाई।

खेल के 35वें मिनट में उमर मरमौश ने सालाह को फ्री किक दी, लेकिन वह गोल से थोड़ी दूर से निकलकर साइड नेट में जा लगी।

मिस्र ने 58वें मिनट में बराबरी का गोल किया जब मुस्तफा ज़िको ने सुरमन और पेन के बीच जगह बनाते हुए हेडर से गोल दागा। सालाह ने ज़िको के पास पर गोल किया, जिससे वह मिस्र की तरफ से सर्वाधिक गोल करने के कोच होसाम हसन के रिकॉर्ड की बराबरी करने से सिर्फ एक गोल दूर रह गए हैं। मिस्र की तरफ से तीसरा गोल 82वें मिनट में ट्रेज़ेगुएट ने हेडर से किया।

मिस्र के हम्दी फाथी को पहले हाफ के आखिर में चोटिल हो जाने के कारण मैदान से बाहर ले जाया गया। उनकी जगह रामी राबिया को मैदान में उतारा गया।

मिस्र ने बेल्जियम के खिलाफ अपना पहला मैच 1-1 से ड्रॉ खेला था। न्यूजीलैंड ने भी ग्रुप जी के पहले मैच में ईरान के खिलाफ दो बार बढ़त बनाई, लेकिन आखिर में उसे 2-2 से ड्रॉ से संतोष करना पड़ा था।

इससे पहले कैलिफोर्निया के इंगलवुड में ईरान और बेल्जियम के बीच मैच गोलरहित ड्रॉ रहा। न्यूजीलैंड शुक्रवार को वैंकूवर में बेल्जियम का सामना करेगा।

एपी

पंत

पंत