Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

केरल के कोच्चि में मालवाहक बजरे में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

कोच्चि, 22 जून (भाषा) कोच्चि के वायपिन स्थित एक निजी शिपयार्ड में मरम्मत के लिए खड़े एक मालवाहक बजरे के एक हिस्से में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अग्निशमन और बचाव सेवा के अधिकारियों के मुताबिक, यह आग मालवाहक बजरा ‘एमवी विशालाक्षी’ के डेक पर तड़के करीब तीन बजे लगी।

अधिकारियों ने बताया कि वायपिन के ‘सी ब्लू शिपयार्ड’ में इस जहाज की मरम्मत का कार्य किया जा रहा था, तभी शिपयार्ड के कर्मचारियों ने आग देखी और उसे बुझाने की कोशिश की। हालांकि, उनकी कोशिश नाकाफी रही।

इसके बाद अग्निशमन और बचाव सेवा को सूचित किया गया, और मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां रवाना की गईं।

अधिकारियों ने बताया कि अग्निशमन प्रयासों के बावजूद यह आग कई घंटों तक धधकती रही, जिसके कारण अधिकारियों को कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) की अग्निशमन टीम से मदद लेनी पड़ी।

यह टीम एक अन्य जहाज पर सवार होकर घटनास्थल पर पहुंची और आग पर नियंत्रण करने के अभियान में शामिल हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद स्थिति नियंत्रण में आ गई, हालांकि डेक के कुछ हिस्सों से अब भी धुआं निकल रहा है।

इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आग लगने का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

अधिकारियों ने बताया कि आग पूरी तरह बुझ जाने के बाद विशेषज्ञ जहाज की जांच करेंगे।

भाषा

खारी वैभव

वैभव

वैभव