Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

प्रयागराज, 22 जून (भाषा) प्रयागराज नगर के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोपी रविवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (नगर) मनीष शांडिल्य ने बताया कि पूरामुफ्ती थाने के एक गांव के एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया था कि उसी के गांव के रहने वाले मुशर्रफ पुत्र लाडे मियां ने उसकी नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया है।

उन्होंने बताया कि इस तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

उन्होंने बताया कि रविवार देर रात पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान फतेहपुर घाट से टिकरी जाने वाले मार्ग पर मुशर्रफ का पुलिस टीम से सामना हुआ। आरोपी ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर गोलीबारी की ।

शांडिल्य ने बताया कि आत्म रक्षा के लिए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोलियां लगी और वह घायल हो गया।

अधिकारी ने बताया कि अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा, दो कारतूस और दो खोखे बरामद किये गये हैं।

उन्होंने बताया कि घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और विधिक कार्यवाही की जा रही है।

भाषा राजेंद्र रंजन

रंजन