Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

‘कांच नगरी' और 'ताला नगरी' विकास एवं जनसशक्तीकरण के नए अध्याय की साक्षी बनेंगी : योगी

लखनऊ, 22 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को फिरोजाबाद और अलीगढ़ में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘कांच नगरी' और 'ताला नगरी' विकास एवं जनसशक्तीकरण के नए अध्याय की साक्षी बनेंगी।

योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह “एक्स” पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कांच नगरी' फिरोजाबाद और 'ताला नगरी' अलीगढ़ आज विकास एवं जनसशक्तीकरण के नए अध्याय की साक्षी बनेंगी।”

उन्होंने इसी पोस्ट में कहा “फिरोजाबाद में 658 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 81 तथा अलीगढ़ में 462 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण होने वाली 85 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास होगा।”

योगी ने कहा “साथ ही, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को गृह-चाबी तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र/चेक/उपकरण वितरित किए जाएंगे।”

उन्होंने कहा कि “विकास की परियोजनाएं और लाभार्थियों के चेहरे पर मुस्कान, यही है 'नए उत्तर प्रदेश' की पहचान।”

भाषा आनन्द रंजन

रंजन