Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

कतर: गैस निर्यात टर्मिनल दोबारा शुरू करने के दौरान विस्फोट में 54 लोग घायल, 18 लापता

दुबई, 22 जून (एपी) कतर के रास लफ़्फान औद्योगिक क्षेत्र में रविवार देर रात भीषण विस्फोट हुआ जिसमें कम से कम 54 लोग घायल हो गए, जबकि 18 लोग लापता हैं।

रास लफ़्फान कतर के प्राकृतिक गैस निर्यात का प्रमुख टर्मिनल है। ईरान ने युद्ध के दौरान इस क्षेत्र को निशाना बनाया था जिसके बाद यह कई सप्ताह तक बंद रहा।

कतर ने कहा कि बारजान संयंत्र में स्थित टर्मिनल का परिचालन दोबारा शुरू किए जाने के दौरान यह विस्फोट हुआ।

कतर के गृह मंत्रालय ने विस्फोट की जानकारी पहले दी थी, लेकिन शुरुआती बयान में कहा गया था कि केवल कुछ लोग घायल हुए हैं।

एपी शोभना रंजन

रंजन