Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

एनटीए ने पेपर लीक के दावे वाले वीडियो को ‘फर्जी’ बताया

नयी दिल्ली, 21 जून (भाषा) राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उस वीडियो की सामग्री को फर्जी बताया, जिसमें दावा किया गया था कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-स्नातक (यूजी) 2026 का पेपर लीक हो गया था।

एजेंसी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक बयान में कहा कि परीक्षा व्यापक सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था के बीच सफलतापूर्वक आयोजित की गई।

बयान में कहा गया, 'एनटीए का ध्यान सोशल मीडिया पर नीट-यूजी 2026 के बारे में फैलाए जा रहे एक मनगढ़ंत वीडियो की ओर दिलाया गया है। वीडियो में किया गया फर्जी है।’’

एजेंसी ने कहा कि छात्रों को धोखा देने या उनमें भय पैदा करने के लिए इस तरह की भ्रामक जानकारी तैयार करना और उसे जानबूझकर प्रसारित करना एक 'गंभीर अपराध' है।

एजेंसी ने कहा, 'एनटीए, आई4सी और कानून लागू करने वाली एजेंसियों की मदद से इस सामग्री को शुरू करने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।'

एनटीए ने छात्रों, अभिभावकों और आम जनता से अपील की कि वे जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट और एजेंसी के सत्यापित सोशल मीडिया हैंडल पर ही भरोसा करें और ऐसी सामग्री को आगे न बढ़ाएं।

रविवार को 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने नीट की पुनर्परीक्षा दी। इससे पहले, पेपर लीक होने की वजह से परीक्षा रद्द कर दी गई थी।

पेपर लीक के बाद आलोचना झेल रही राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने कहा कि एक ‘समग्र-सरकारी’ दृष्टिकोण ने इस बड़े कार्य को रिकॉर्ड समय में पूरा कराने में मदद की।

भाषा शुभम शफीक

शफीक