Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

बागी सांसद की पार्षद पुत्री ने उद्धव ठाकरे से मुलाकात की, पार्टी के प्रति वफादारी जताई

मुंबई, 21 जून (भाषा) शिवसेना (उबाठा) के बागी सांसद संजय पाटिल की बेटी और पार्षद राजूल पाटिल ने रविवार को पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात की और पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा जताई।

पाटिल ने कहा कि वह बांद्रा में ठाकरे के आवास ‘मातोश्री’ इसलिए आई थीं ताकि वह स्पष्ट कर सकें कि वह पार्टी के साथ हैं।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं पार्टी के साथ हूं और उनके साथ हूं। मैं पूरी वफादारी के साथ अपना काम करूंगी।’’

वह इस साल की शुरुआत में बृह्नमुंबई महानगर पालिका की पार्षद निर्वाचित हुई थीं। वह पार्टी की युवा शाखा ‘युवा सेना’ की सदस्य भी हैं।

जब राजूल से उनके पिता की बगावत के बारे में पूछा गया, तो राजूल ने कहा कि यह उनका अपना फैसला है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे यहां व्यक्तिगत रूप से फैसले लेने की परंपरा है।’’

भाषा अविनाश शफीक

शफीक