Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

इजराइल के सबसे बड़े योग कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया

तेल अवीव, 21 जून (भाषा) इजराइल में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार शाम 500 से अधिक लोगों ने भूमध्यसागर के किनारे तेल अवीव-याफो बंदरगाह पर योग किया।

इजराइल में जनसंख्या के अनुपात में योग साधकों और योग शिक्षकों की संख्या सबसे अधिक है। यहां योग का जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम से पहले, पिछले कुछ हफ्तों में देश भर में योग के कई सत्र आयोजित किए गए, जिनमें लोगों ने हिस्सा लिया।

भारतीय मिशन ने पिछले कुछ हफ्तों में नगर पालिकाओं और स्थानीय सहयोगियों के साथ मिलकर देश भर में योग कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित की।

कई शहरों के साथ-साथ देश भर के विभिन्न स्कूलों और विश्वविद्यालयों में सार्वजनिक योग सत्र आयोजित किए गए।

भाषा

शुभम अविनाश

अविनाश