Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे पर बस पलटने से एक की मौत, कई घायल

अहमदाबाद, 21 जून (भाषा) गुजरात के अहमदाबाद जिले में रविवार शाम अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे पर एक निजी बस के पलट जाने से एक यात्री की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश जाट ने बताया कि यह हादसा कोथ पुलिस थाना इलाके के करियाना गांव के पास शाम करीब 7.30 बजे हुआ, जब चालक कथित तौर पर वाहन से नियंत्रण खो बैठा।

उन्होंने बताया कि निजी बस में सवार यात्री अहमदाबाद में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद भावनगर लौट रहे थे।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री थे। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि तीन से चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि कई अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को ढोलका के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस और आपातकालीन सेवाओं ने दुर्घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य किया।

भाषा अविनाश शफीक

शफीक