Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

जन सुराज ने भोजपुर मुठभेड़ मामले में 'न्याय' की मांग की, पटना में कैंडल मार्च निकाला

पटना, 21 जून (भाषा) जन सुराज पार्टी ने रविवार को पटना में कैंडल मार्च निकाला और बिहार के भोजपुर जिले में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए व्यक्ति के लिए 'न्याय' की मांग की।

भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव के रहने वाले भरत भूषण तिवारी की बुधवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में मौत हो गई।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने पत्रकारों से कहा, 'जिस तरह से एक तथाकथित मुठभेड़ में सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या की गई, वह दुखद और निंदनीय है। हम पीड़ित के लिए न्याय की मांग को लेकर यह कैंडल मार्च निकाल रहे हैं।'

उन्होंने दावा किया कि तिवारी ने लंबे समय से लोगों से जुड़े मुद्दे उठाए हैं और लोगों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी है।

भारती ने कहा, 'हम इस मामले की जल्द न्यायिक जांच और जांच पूरी होने तक घटना में शामिल सभी अधिकारियों को निलंबित करने की मांग करते हैं। साथ ही हम पीड़ित परिवार के किसी सदस्य के लिए सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपये के मुआवजे की भी मांग करते हैं।'

बिहार सरकार ने शनिवार को भोजपुर जिले में हाल ही में हुई पुलिस मुठभेड़ की न्यायिक जांच की घोषणा की। इस मुठभेड़ में भरत भूषण तिवारी की मौत हुई थी।

बिहार पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में थाना प्रभारी (एसएचओ) समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है।

भाषा शुभम अविनाश शफीक

शफीक