Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

पटना में खड़ी कार के अंदर एक व्यक्ति का शव मिला

पटना, 21 जून (भाषा) बिहार के पटना में रविवार शाम को खड़ी कार के अंदर संदिग्ध हालात में एक व्यक्ति का शव मिला। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह घटना पटना के गर्दनीबाग इलाके में हुई।

सचिवालय की उप-संभागीय पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अन्नू कुमारी ने कहा, 'गर्दनीबाग पुलिस को सूचना मिली कि रोड नंबर एक पर खड़ी एक गाड़ी के अंदर एक शव मिला। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस मृतक की पहचान का पता लगाने की कोशिश कर रही है।'

एसडीपीओ ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि वह व्यक्ति वाहन चालक हो सकता है।

उन्होंने कहा कि मृतक की शिनाख्त और मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

एसडीपीओ ने कहा, 'घटनास्थल की जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को बुलाया गया है, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।'

पुलिस अधिकारी ने मौत की वजह के बारे में कोई अंदाजा लगाने से इनकार कर दिया।

उन्होंने कहा कि मौत की वजह के बारे में नतीजे वैज्ञानिक जांच, फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पूरी होने के बाद ही निकाले जा सकते हैं।

भाषा

राखी नरेश

नरेश