Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

मुर्मू ने तमिलनाडु के कारखाने में हुए हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया

नयी दिल्ली, 21 जून (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कहा कि उन्हें तमिलनाडु के एक कारखाने में हुए हादसे में लोगों की मौत के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ है और उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की।

मुर्मू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’’

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में एक निजी फिश मील निर्यात कारखाने की उत्पादन इकाई में अमोनिया गैस रिसाव के कारण दो महिलाओं की मौत हो गई और 62 लोग प्रभावित हुए।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में एक कारखाने में हुए हादसे में लोगों की मौत से मुझे बहुत दुख हुआ है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं।’’

भाषा देवेंद्र सुरेश

सुरेश