Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

कोलकाता में सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम बदलकर गोपाल मुखर्जी रोड किया गया, मुख्यमंत्री ने सराहा

कोलकाता, 21 जून (भाषा) कोलकाता नगर निगम ने पार्क सर्कस क्षेत्र स्थित सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम बदलकर गोपाल मुखर्जी रोड कर दिया है और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस कदम को ‘‘ऐतिहासिक गलती’’ को सुधारने की दिशा में उठाया गया कदम बताया है।

नगर निकाय ने यह फैसला शनिवार को किया और मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिसूचना रविवार को सोशल मीडिया पर साझा की।

सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम 1932 में हसन सुहरावर्दी के नाम पर रखा गया था, जो जाने-माने डॉक्टर और कलकत्ता विश्वविद्यालय के पहले मुस्लिम कुलपति थे। वे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री हुसैन शहीद सुहरावर्दी के चाचा थे।

मुख्यमंत्री अधिकारी ने कहा कि नगर निकाय का यह फ़ैसला एक ऐतिहासिक गलती को सुधारने में मदद करेगा।

भाषा अविनाश नरेश

नरेश