Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को हराया

ब्रिस्टल (इंग्लैंड), 21 जून (एपी) वेस्टइंडीज ने रविवार को यहां महिला टी20 विश्व कप में श्रीलंका को पांच विकेट से हरा दिया।

वेस्टइंडीज़ और इंग्लैंड दोनों ने अपने तीनों मैच जीते हैं और बुधवार को लॉर्ड्स में आमने-सामने होंगे।

श्रीलंका की टीम 98 रन पर ऑल आउट हो गई और वेस्टइंडीज ने 17वें ओवर में मिडविकेट पर छूटे कैच की मदद से लक्ष्य हासिल कर लिया।

वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज ने टॉस जीता और स्पिनरों के लिए मददगार पिच पर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

मैथ्यूज ने 15 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि कुल छह गेंदबाजों ने विकेट चटकाए।

नीलाक्षिका सिल्वा ने श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 30 रन बनाए, लेकिन उनके आउट होने के बाद टीम छह ओवर तक कोई बाउंड्री नहीं लगा पाई।

लक्ष्य का पीछा करते हुए पावरप्ले में वेस्टइंडीज का स्कोर दो विकेट पर 36 रन था। 12वें ओवर तक उसका स्कोर पांच विकेट पर 70 रन हो गया था, लेकिन स्टेफनी टेलर ने नाबाद 27 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

एपी नमिता

नमिता