Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

छत्तीसगढ़ में हजारों कैदियों ने योग किया

रायपुर, 21 जून (भाषा) रायपुर केंद्रीय कारागार में रविवार को 650 कैदियों ने छत्तीसगढ़ की सभी 33 जेलों में मौजूद हजारों अन्य कैदियों के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। इस दौरान मानसिक तनाव और अवसाद को कम करने के मकसद से योग सत्र आयोजित किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

रायपुर के केंद्रीय कारागार में आयोजित एक विशेष शिविर में लगभग 650 कैदियों (जिनमें 500 पुरुष और 150 महिलाएं शामिल थीं) ने प्रशिक्षक की देखरेख में योग और ध्यान की विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में महानिदेशक (जेल) हिमांशु गुप्ता ने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने में मदद करता है।

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ शारीरिक व्यायाम का एक रूप नहीं है, बल्कि एक समग्र पद्धति है जो तनाव कम करने, एकाग्रता बढ़ाने और रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद करती है।

यह कैंप 'आर्ट ऑफ लिविंग' संस्था के प्रशिक्षकों ने आयोजित किया था, जिन्होंने कैदियों को योग के विभिन्न आसनों, प्राणायाम और ध्यान की तकनीकों का अभ्यास कराया।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश