Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

ठाणे में किशोरी से सामूहिक बलात्कार, दो गिरफ्तार

ठाणे, 21 जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण शहर में दो बुजुर्गों ने 16 साल की एक किशोरी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी।

कोलसेवाडी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात एक झुग्गी बस्ती में हुई इस घटना के सिलसिले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि दोनों की उम्र 60 साल से अधिक है। उन्होंने बताया कि दोनों ने कथित तौर पर लड़की को पकड़ लिया और उसके साथ कई बार बलात्कार किया।

अधिकारी ने बताया कि पीड़िता उनकी चंगुल से भागने में कामयाब रही और पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। उन्होंने कहा कि आरोपियों के ख़िलाफ़ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा अमित दिलीप

दिलीप