नयी दिल्ली, 21 जून (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से रविवार को रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:---
प्रादे155 लीड योग
कोलकाता में मोदी ने योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया, जबलपुर में मुर्मू ने ‘आसन’ किए
कोलकाता/जबलपुर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कोलकाता के प्रसिद्ध रेड रोड पर हजारों लोगों के साथ एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) के जश्न में देश का नेतृत्व किया, जबकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जबलपुर में आम लोगों के साथ मिलकर “आसन” किए।
दि37 नीट पांचवीं लीड पुनर्परीक्षा
प्रश्नपत्र लीक विवाद के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच लाखों अभ्यर्थियों ने नीट पुनर्परीक्षा दी
नयी दिल्ली, प्रश्नपत्र लीक होने के कारण तीन मई को हुई परीक्षा रद्द किए जाने के बाद, लाखों मेडिकल अभ्यर्थी रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) की पुनर्परीक्षा में दूसरी बार शामिल हुए।
प्रादे133 कर्नाटक खरगे
मोदी भारत को बर्बाद कर रहे और ट्रंप दुनिया को, दोनों खुद को ‘अच्छा दोस्त’ बताते हैं: खरगे का आरोप
बेंगलुरु, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि खुद को ‘‘अच्छा दोस्त’’ बताने वाले ये दोनों नेता अपने-अपने क्षेत्रों को (एक देश को, तो दूसरा दुनिया को) बर्बाद कर रहे हैं।
प्रादे66 पश्चिम बंगाल संपूर्ण लीड मोदी
राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य : मोदी
कोलकाता, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कोलकाता में अपने दो बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों में भारत के भविष्य को लेकर व्यापक दृष्टिकोण पेश करते हुए एक ओर योग के माध्यम से आंतरिक संतुलन और सामूहिक कल्याण पर जोर दिया तो दूसरी ओर राष्ट्रीय आत्मनिर्भरता एवं समुद्री सामर्थ्य को रेखांकित किया।
दि26 कॉजपा लीड विरोध प्रदर्शन
कॉजपा प्रदर्शन का दूसरा दिन: दीपके ने किसानों से मांगा समर्थन
नयी दिल्ली, परीक्षा में कथित गड़बड़ियों, नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर युवाओं के नेतृत्व में जारी आंदोलन के दूसरे दिन ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके ने किसानों से भी समर्थन की अपील की।
दि13 कांग्रेस मतदान अधिकार
मतदान के अधिकार को मौलिक अधिकार बनाने के पक्ष में कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने मतदान के अधिकार को मौलिक अधिकार बनाने की जोरदार वकालत करते हुए रविवार को कहा कि यह कदम मतदाता सूचियों के विशेष गहन परीक्षण (एसआईआर) के तहत विभिन्न राज्यों में ‘अत्यधिक संख्या’ में मतदाताओं के नाम हटाये जाने या उन्हें जानबूझकर अयोग्य ठहराये जाने के खिलाफ सुरक्षा कवच प्रदान करने में एक सशक्त कदम होगा।
प्रादे115 उत्तराखंड लीड गुरुद्वारा
उत्तराखंड: नगरासू के गुरुद्वारे में हंगामा, सिख श्रद्धालु को बंधक बनाकर छत पर चढ़े निहंग
रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग जिले के नगरासू स्थित एक गुरुद्वारे में निहंग सिख श्रद्धालुओं ने जमकर हंगामा किया और एक सिख तीर्थयात्री को बंधक बनाते हुए गुरुद्वारे की छत पर चढ़ गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
प्रादे161 तमिलनाडु दूसरी लीड गैस रिसाव
तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव से दो लोगों की मौत
तिरुवल्लूर (तमिलनाडु), तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में एक निजी फिश मील निर्यात कारखाने की उत्पादन इकाई में अमोनिया गैस रिसाव के कारण दो महिलाओं की मौत हो गई और 62 अन्य लोग प्रभावित हुए। राज्य सरकार ने यह जानकारी दी।
अर्थ20 भारत अमेरिका व्यापार वार्ता
भारत-अमेरिका इस सप्ताह व्यापार समझौते को लेकर मंत्रिस्तरीय बातचीत करेंगे
नयी दिल्ली, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल इस सप्ताह भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के पहले चरण पर दो दिवसीय वार्ता करेंगे। यह बातचीत समझौते के प्रारंभिक ढांचे को अंतिम रूप देने पर केंद्रित रहेगी।
अर्थ11 गोयल ईयू एफटीए
भारत-ईयू व्यापार समझौते पर दिसंबर तक हस्ताक्षर, अगले वर्ष फरवरी-मार्च से लागू होगा: गोयल
नयी दिल्ली, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को बताया कि भारत और 27 सदस्यीय यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर दिसंबर तक हस्ताक्षर किए जाएंगे और इसके अगले वर्ष फरवरी-मार्च के दौरान लागू होने की संभावना है।
वि18 पाक ईरान अमेरिका दूसरीलीड वार्ता
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री व सेना प्रमुख स्विट्ज़रलैंड में अमेरिका, ईरान के वार्ताकारों से मिले
इस्लामाबाद/ज्यूरिख, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रविवार को स्विट्जरलैंड में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकिर गालिबाफ और दोनों पक्षों के अन्य वरिष्ठ वार्ताकारों से मुलाकात की। यह मुलाकात पश्चिम एशिया में शांति बहाल करने के मकसद से हो रही तकनीकी-स्तर की बातचीत के दौरान हुई।
खेल33 खेल लीड भारत ए
सूर्यवंशी की रिकॉर्डतोड़ पारी से श्रीलंका ए को हराकर भारत ए बना त्रिकोणीय श्रृंखला का चैंपियन
दाम्बुला, किशोर सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने लीग चरण की नाकामी को पीछे छोड़ते हुए 29 गेंदों में 94 रन की विस्फोटक पारी के दौरान लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा जिससे भारत ए ने रविवार को त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में श्रीलंका ए को 66 रन से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया।
खेल22खेल हॉकी महिला भारत
भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर जीता एफआईएच महिला नेशंस कप, प्रो लीग में वापसी पक्की
ऑकलैंड, भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए रविवार को फाइनल में मेजबान न्यूजीलैंड को 2-0 से हराकर दूसरी बार एफआईएच महिला नेशंस कप का खिताब अपने नाम करने के साथ ही अगले सत्र के लिए एफआईएच महिला प्रो लीग में भी जगह बना ली।
भाषा रवि कांत रवि कांत नरेश
नरेश