Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

एफआईएच प्रो लीग: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने नीदरलैंड को 3-2 से हराया

रॉटरडम, 21 जून (भाषा) भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए एफआईएच प्रो लीग के रॉटरडम चरण के अपने अंतिम मुकाबले में नीदरलैंड को 3-2 से हरा दिया।

भारत की ओर से जुगराज सिंह (18वां मिनट), अभिषेक (27वां मिनट) और राजिंदर सिंह (56वां मिनट) ने गोल किए।

वहीं मेजबान टीम के लिए पेपीन वान डेर हाइज्डेन (19वां मिनट) और कोएन बिजेन (59वां मिनट) ने गोल दागे।

कार्यवाहक कप्तान हार्दिक सिंह को उनके बेहतरीन नेतृत्व और मिडफील्ड में शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

भाषा नमिता

नमिता