Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

प्रधानमंत्री ने एफआईएच नेशंस कप जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी

नयी दिल्ली, 21 जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप जीतने पर भारतीय महिला टीम को बधाई दी और कहा कि उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में बहुत अच्छा खेल दिखाया।

भारत ने रविवार को ऑकलैंड में मेजबान न्यूज़ीलैंड को 2-0 से हराकर अपना दूसरा एफआईएच महिला नेशंस कप खिताब जीता और एफआईएच महिला प्रो लीग में जगह बनाई।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारतीय हॉकी खिलाड़ी देश को गर्व और खुशी का अवसर देते हैं। एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप की विजेता बनने पर महिला टीम को हार्दिक बधाई। ’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बहुत अच्छा खेल दिखाया।

उन्होंने कहा, ‘‘टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उम्मीद है कि यह जीत कई अन्य को हॉकी खेलने के लिए प्रेरित करेगी। ’’

भाषा नमिता

नमिता