Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

सीसीपीए ने भ्रामक दावों के लिए कंपनियों पर लगाया एक-एक लाख रुपये का जुर्माना

नयी दिल्ली, 21 जून (भाषा) केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने खाद्य उत्पादों के भ्रामक विज्ञापन को लेकर ‘स्टोरिया फूड्स एंड बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड’ और ‘इंग्लिश ओवन’ ब्रांड नाम से ब्रेड बनाने वाली कंपनी ‘मिसेज बेक्टर्स फूड स्पेशलिटीज लिमिटेड’ पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

प्राधिकरण ने रविवार को एक बयान में बताया कि दोनों कंपनियों को अपने उत्पादों की पैकेजिंग, आधिकारिक वेबसाइट और सभी डिजिटल मंचों से इन भ्रामक दावों को तुरंत हटाने का निर्देश दिया गया है।

सीसीपीए ने स्पष्ट किया कि कंपनियों द्वारा किए गए दावों को उत्पाद की वास्तविक सामग्री से पूरी तरह मेल खाना चाहिए।

सीसीपीए ने ‘स्टोरिया फूड्स’ के उन विज्ञापनों का स्वत: संज्ञान लिया जिनमें ‘‘100 प्रतिशत नारियल पानी’’, 100 प्रतिशत अनार, 100 प्रतिशत मिक्स फ्रूट और अन्य जूस बताए गए थे।

ये उत्पाद कंपनी की वेबसाइट, कई ई-कॉमर्स मंचों—जैसे अमेज़न, फ्लिपकार्ट, बिगबास्केट, ब्लिंकिट, जियोमार्ट और जेप्टो—पर प्रचारित किए जा रहे थे।

जांच में पाया गया कि उत्पादों की वास्तविक स्थिति दावों से अलग थी। पेय में पानी और नारियल पानी का सांद्रण (9.6 प्रतिशत) था।

प्राधिकरण ने इंग्लिश ओवन ब्रेड के विज्ञापनों की भी जांच की। ये विज्ञापन समाचार पत्रों, कंपनी की वेबसाइट, वीडियो मंचों, सामाजिक मीडिया और उत्पाद पैकेजिंग पर प्रकाशित किए गए थे।

इन विज्ञापनों में ‘‘100 प्रतिशत आटा ब्रेड’’ जैसे दावे किए गए थे।

इन दावों वाले वीडियो को 23 अप्रैल, 2026 तक कुल 50 लाख से ज़्यादा बार देखा गया था।

कार्रवाई के दौरान, कंपनी ने खुद माना कि उसके ब्रेड उत्पादन में सिर्फ़ 87 प्रतिशत गेहूं का आटा था और यह आंकड़ा ‘‘100 प्रतिशत’’ वाले दावे से मेल नहीं खाया।

प्राधिकरण ने यह भी पाया कि पैकेजिंग पर ‘‘100 प्रतिशत गेहूं का आटा’’ और “जीरो मैदा” जैसे दावे किए गए थे। इनसे उपभोक्ताओं को लगता था कि उत्पाद पूरी तरह से केवल गेहूं के आटे से बना है, जो भ्रामक है।

भाषा योगेश यासिर अविनाश

अविनाश