Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस की ईरान के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात

ओबबुर्गेन, 21 जून (एपी) अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस रविवार को ईरान के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात कर रहे हैं। व्हाइट हाउस दोनों पक्षों के बीच पिछले सप्ताह ईरान में युद्ध को समाप्त करने के लिए हुए अंतरिम समझौते को और आगे बढ़ाने की कोशिश में जुटा हुआ है।

वेंस रविवार को ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकिर गालिबाफ, विदेश मंत्री अब्बास अराघची से लुकर्ने झील के पास स्थित स्विट्जरलैंड के एक पर्वतीय रिसॉर्ट में मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान और कतर के प्रतिनिधि भी मौजूद कमरे में मौजूद हैं।

वार्ता शुरू होने से पहले पत्रकारों के सामने वेंस की संक्षिप्त उपस्थिति के दौरान ईरानी अधिकारी सार्वजनिक रूप से दिखाई देने से बचते नजर आए। ईरान के सरकारी प्रसारक आईआरआईबी ने वेंस के मीडिया को संबोधित करने और कुछ सवालों के जवाब देने के तुरंत बाद चार-पक्षीय वार्ता शुरू होने की घोषणा की।

अमेरिकी पक्ष ईरान को उसके परमाणु कार्यक्रम पर औपचारिक वार्ता की प्रक्रिया में बनाए रखने का प्रयास कर रहा है।

हालांकि, इजराइल और ईरान समर्थित हिजबुल्ला के बीच लेबनान में रुक-रुक कर होने वाला संघर्ष इन प्रयासों के लिए चुनौती बना हुआ है। ईरान के साथ अमेरिका की बातचीत उसके परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने लेकर होनी है।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने वार्ता से पहले सरकारी समाचार एजेंसी को बताया कि रविवार की बातचीत में ईरान का मुख्य ध्यान इजराइल और लेबनान के बीच जारी संघर्ष पर रहेगा।

एपी

अमित दिलीप

दिलीप