Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

राजस्थान के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश हुई

जयपुर, 21 जून (भाषा) राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार, इस अवधि में बारां जिले के अटरू में सर्वाधिक 62 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा राज्य के कई अन्य स्थानों पर भी हल्की बारिश हुई।

रविवार को भी राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। झुंझुनूं में 34 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि रविवार सुबह से शाम तक श्रीगंगानगर में 14.2 मिमी वर्षा हुई।

इस बीच, राज्य में अधिकतम तापमान जैसलमेर और बाड़मेर में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

भाषा बाकोलिया शफीक

शफीक