Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

एशियाई रिले: भारतीय महिला चार गुणा 100 मीटर रिले टीम ने स्वर्ण जीता

शाओक्सिंग (चीन), 21 जून (भाषा) भारत की श्रबनी नंदा, एसएस स्नेहा, सुदेशना शिवांकर और तमन्ना की चौकड़ी ने रविवार को यहां एशियाई रिले चैंपियनशिप के दूसरे चरण के अंतिम दिन महिला चार गुणा 100 मीटर रिले टीम का स्वर्ण पदक जीत लिया।

भारतीय महिला चार गुणा 100 मीटर रिले टीम ने 43.85 सेकंड का समय निकाला जो इस सत्र का सर्वश्रेष्ठ समय था।

भारतीय टीम ने मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले में रजत और मिश्रित चार गुणा 100 मीटर रिले में कांस्य पदक भी जीता।

मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले टीम ने रजत पदक जीता। टीम में तीर्थेश शेट्टी, पूवम्मा एमआर, भरत श्रीधर और नीरू पाठक शामिल थे। उन्होंने 3:17.06 सेकंड का समय लिया।

इससे पहले भारतीय मिश्रित चार गुणा 100 मीटर टीम ने कांस्य पदक (41.27 सेकंड) जीता था जिसमें प्रणव गौरव, तमन्ना, अनिमेष कुजूर और एसएस स्नेहा शामिल थे।

थाईलैंड ने स्वर्ण (41.14 सेकंड) जबकि चीन को रजत (41.29 सेकंड) पदक जीता।

पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर रिले टीम 3:05.33 सेकंड के समय के साथ पांचवें स्थान पर रही जिसमें तीर्थेश शेट्टी, अविनाश कृष्णा कुमार, सूरज ए राजा और भरत श्रीधर शामिल थे।

महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर रिले टीम 3:34.88 सेकंड के समय के साथ चौथे स्थान पर रही। टीम की सदस्य सलोनी नागर, पूवम्मा एमआर, अंसा बाबू और रशदीप कौर थीं।

भाषा नमिता

नमिता