Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस ने ईरान के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की

ओबबुर्गेन, 21 जून (एपी) ईरान के साथ दीर्घकालिक समझौते के लिए बातचीत को फिर से पटरी पर लाने की अमेरिका की कोशिश के बीच उपराष्ट्रपति जे डी वेंस ने रविवार को इस्लामी देश के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की।

इससे पहले, वेंस ने कहा कि अब सवाल यह है कि ‘‘हम मिलकर और कितना कुछ हासिल कर सकते हैं? क्या हम एक नई शुरुआत कर सकते हैं?’’

वेंस ने ये टिप्पणी ‘‘लेक ल्यूसर्न शिखर सम्मेलन’’ नाम से आयोजित वार्ता शुरू होने के बाद की। वेंस ने कहा, ‘‘क्या हम पश्चिम एशिया में संबंधों को स्थायी रूप से बदल सकते हैं, या फिर पुराने ढर्रे पर लौट जाएंगे, जो हमारी पसंद नहीं है, लेकिन ऐसा होना पूरी तरह संभव है।’’

अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस और ईरान के वरिष्ठ अधिकारी तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर औपचारिक वार्ता शुरू करने, ईरान में युद्ध समाप्त करने के लिए हुए अंतरिम समझौते को आगे बढ़ाने तथा स्ट्रेट आफ होर्मुज को खुला बनाए रखने के उद्देश्य से स्विट्जरलैंड पहुंचे।

एपी अमित दिलीप

दिलीप