Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

मोसराफ हुसैन ने तृणमूल कांग्रेस के पश्चिम बंगाल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया

कोलकाता, 21 जून (भाषा) तृणमूल कांग्रेस के विधायक मोसराफ हुसैन ने रविवार को कहा कि उन्होंने पार्टी के राज्य अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

उत्तर दिनाजपुर जिले के इटाहार से विधायक हुसैन ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में उनके लिए इस पद पर बने रहना कठिन हो गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पार्टी को अपने निर्णय की जानकारी दे दी है कि मैं इस पद नहीं रहना चाहता हूं।’’

हुसैन को इस पद पर इसी महीने की शुरुआत में नियुक्त किया गया था।

विधायक ने कहा कि वर्तमान में वह तृणमूल कांग्रेस के भीतर किसी भी दो गुटों के साथ जुड़े नहीं हैं, हालांकि उन्होंने रिताब्रता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट के साथ बातचीत की थी।

भाषा देवेंद्र दिलीप

दिलीप