Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने लेह में योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया

(तस्वीरों के साथ)

लेह, 21 जून (भाषा) उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में यहां स्पितुक के ‘एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम’ में सैकड़ों योग प्रेमियों के साथ हिस्सा लिया।

अधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम में लद्दाख के उप-राज्यपाल वी.के. सक्सेना, लद्दाख के सांसद हनीफ़ा जान और लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद, कारगिल के मुख्य कार्यकारी पार्षद मोहम्मद जाफ़र अखून के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिक और सैन्य अधिकारी, छात्र और आम लोग भी शामिल हुए।

क्षेत्र में सामूहिक योग सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें लोगों ने हिमालय की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच कई तरह के आसन किए।

लद्दाख के सभी सात ज़िलों में योग दिवस पर ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों, भिक्षुओं और सुरक्षा बलों के जवानों समेत समाज के हर वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया।

उपराष्ट्रपति ने योग को दुनिया भर में मिल रही बढ़ती स्वीकार्यता की सराहना की और स्वस्थ जीवनशैली व आंतरिक शांति को बढ़ावा देने में इसकी भूमिका पर ज़ोर दिया।

राधाकृष्णन ने अपने पहले तीन दिवसीय लद्दाख दौरे का समापन लेह के देवाचन कैंपस में ‘महाबोधि अंतरराष्ट्रीय ध्यान केंद्र’ और ‘बुद्ध पार्क ऑफ पीस’ के दौरे के साथ किया।

लद्दाख के लोगों के शांत और विनम्र स्वभाव की प्रशंसा करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि योग न केवल परिवर्तन चाहने वालों के लिए है, बल्कि उन लोगों के लिए भी है जो ‘अच्छे से महान’ बनने का प्रयास कर रहे हैं।

समारोह के बाद लद्दाख के उपराज्यपाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘लेह की शांत और ऊंची पहाड़ियों के बीच अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन जी की उपस्थिति वास्तव में सम्मान की बात थी।’’

भाषा संतोष नरेश

नरेश