Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की

नयी दिल्ली, 21 जून (भाषा) दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने रविवार को लोगों से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। ​​उन्होंने कहा कि इससे शारीरिक तंदुरुस्ती, मानसिक स्वास्थ्य और एक स्वस्थ समाज को बढ़ावा मिलता है।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कुंवर सिंह नगर के छठ घाट पर आयोजित सामूहिक योग सत्र में लोगों को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में योग स्वास्थ्य और वेलनेस के लिए एक वैश्विक आंदोलन बन गया है।

मंत्री ने कहा कि यह गर्व की बात है कि संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के रूप में मनाने के भारत के प्रस्ताव को अपनाया, जिससे योग को निवारक स्वास्थ्य देखभाल और समग्र जीवन-शैली के वैश्विक प्रतीक के रूप में स्थापित करने में मदद मिली।

उन्होंने कहा, ‘‘योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है; यह जीवन जीने का एक संपूर्ण तरीका है जो शरीर, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य को बढ़ावा देता है।’’

इस कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी आयु वर्गों के लोगों ने भाग लिया।

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप