Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

उप्र: मथुरा के विधायक की सुरक्षा में लगी बोलेरो को ट्रक ने मारी टक्कर, दरोगा की मौत

नोएडा, 21 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार को मथुरा के विधायक की सुरक्षा में चल रहे एस्कॉर्ट वाहन को गलत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हादसे में एक उपनिरीक्षक (दरोगा) की मौत हो गई जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गया।

पुलिस उपायुक्त (ग्रेटर नोएडा) रवि शंकर निम ने बताया कि मथुरा के विधायक राजेश चौधरी रविवार को जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से विमान में सवार होने के लिए मथुरा से आ रहे थे।

उन्होंने बताया कि चौधरी की सुरक्षा में चल रही बोलेरो को यमुना एक्सप्रेसवे पर गलत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी।

अधिकारी ने बताया कि हादसे में एस्कॉर्ट वाहन में सवार उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह यादव और आरक्षी सुल्तान सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने राजेंद्र सिंह यादव को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरक्षी सुल्तान सिंह और अन्य घायल पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं तथा उनका उपचार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं जितेंद्र

जितेंद्र